आजकल सभी कंपनिया चाहे वह प्राइवेट हो या सरकारी, बड़ी हो या छोटी सभी इंटरव्यू लेती हैं। कोई-कोई कंपनी लिखित परीक्षा भी लेती है। इंटरव्यू या साक्षात्कार एक प्रकार की प्रक्रिया होती है जिसमें यह परखने की कोशिश की जाती है कि उम्मीदवार उस पद के योग्य है या नहीं। जिस पद पर उम्मीदवार को नौकरी दी जाएगी उसके साथ वह सामंजसय बैठा पाएगा या नहीं। यह नौकरी पाने की प्रक्रिया में से एक है। इसलिए आवश्यक है कि इसकी तैयारी योजनाबद्ध तरीके से की जाए। जिससे हम नौकरी को पाने में सफल रहें। आज हम बात करेंगे की इंटरव्यू या साक्षात्कार की तैयारी कैसे की जाए।
इंटरव्यू के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान रखना जरूरी है-
1 रिज्यमू को प्रभावी ढंग से बनाएं- यह किसी भी नौकरी का पहला चरण होता है। इसलिए जरूरी है कि यह प्रभावी हो। रिज्यूमे में जो भी जानकारी दे वे सटीक, संक्षिप्त और सही दे। किसी बात को बढ़ा-चढ़ाकर ना दे। इंटरव्यू में जाने से पहले रिज्यूमे को सही तरीके से पढ़कर समझ ले आपको क्या जवाब देना है। साक्षात्कारकत्र्ता आपसे उसी रिज्यूमे से सवाल पूछेगा।
2 आत्मविश्वास के साथ साक्षात्कार में बैठे- अपने आत्मविश्वास को ना खोने दे। साकारात्मक सोच रखें। साक्षात्कारकत्र्ता इंटरव्यू के समय आपके काॅनिफिडेंस को भी देखता है। अगर प्रश्न का जवाब आता हो तो आत्मविश्वास के साथ दे। अगर जवाब नहीं भी आता हो तो अपने आत्मविश्वास को खोने ना दे।
3 डर को हावी ना होने दे- इंटरव्यू के समय अपने ऊपर डर को हावी ना होने दे। डर के कारण कभी-कभी आप गलत उत्तर भी दे देते हैं। डर का कारण होता है कि हमेशा यह समझा जाता है कि सामनेवाला अधिक जानकार है। लेकिन वो भी आखिर इंसान हीं हैं। अगर किसी प्रश्न का जवाब ना भी आए तो डरें नहीं। सामने वाला आपके आत्मविश्वास, आपके क्षेत्र की जानकारी को देखते हुए आकंलन करते हैं।
4 डाॅक्यूमेंटस पूरे रखे- आप अपने साथ सारे डाॅक्यूमेंटस रखें। जैसे-एैकेडमिक सर्टिफिकेट, डिप्लोमा सर्टिफिकेट, रेज्यूमे इत्यादि। इन सभी को सलीके से अपने फाइल में लगाकर रखे। साथ ही इसकी एक अन्य फोटोकाॅपी रखें। पेंन, नोटबुक वगैरह रखना ना भूले।
5 इंटरव्यू की प्रैक्टिस करें- इंटरव्यू देने से पहले इसकी प्रैक्टिस अवश्य करें। इसके लिए आप दोस्तों या परिवार की मदद ले सकते हैं। अगर ये सब नहीं हैं तो आप घर में मिरर के आगे इंटरव्यू की प्रैक्टिस करें। जब भी आप प्रैक्टिस करें ऐसा समझे आप घर पर नहीं साक्षात्कारकत्र्ता के सामने हैं। इससे आपके अंदर का डर खत्म होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
6 समय के पांबद बने - यह किसी भी समय और काम के लिए जरूरी है। आपके इंटरव्यू का जो समय दिया गया है उससे पहले पहुंचे। इंटरव्यू के जगह पर पहुंचने पर बहुत सी औपचारिकताएं निभानी होती है। अगर आप समय पर नहीं पहुंचते हैं तो इसका गलत संदेश सामनेवाले के सामने जाएगा।
7 अच्छी तरह से ड्रेसअप होकर जाएं- इंटरव्यू में जाने से पहले अच्छी तरह से ड्रेस पहने। एक कहावत है ‘फस्र्ट इंप्रेशन इज़ लास्ट इंप्रेशन’। यह सही भी है। आप जैसा अपने आप को प्रस्ततुत करेंगे सामनेवाला उतना ही प्रभावित होगा। जैसे- आपको इंटरव्यू में चटकीले, डिजाइनदार, जींस पहन कर नहीं जाने चाहिए। हल्के परफ्यूम लगाए। ड्रेस के साथ अपनी भाषा पर भी संयम रखे। आपको कितना और कब बोलना चाहिए इसपर ध्यान रखें।
8 कंपनी के बारे में रिसर्च करें- यह भी इंटरव्यू का एक महत्वपूर्ण पक्ष है। आप कंपनी के बारे में इंटरनेट और कंपनी के वेबसाईट के माध्यम से रिसर्च कर ले। इससे संबंधित सवाल भी आपसे पूछे जाएंगे। ये उत्तर आपको जिम्मेवार कैंडिडेट के रूप में प्रस्तुत कर सकते हैं। जैसे- किस चीज की कंपनी है, उसमे कितने लोग काम करते हैं, कंपनी की ग्रोथ क्या है इत्यादि। यह रिसर्च आपको कंपनी के चुनाव में भी सहायक होगी।
अगर आप इंटरव्यू से पहले इन सब चीजों की तैयारी कर लेते हैं तो नौकरी आपसे दूर नहीं है। आप साक्षात्कारकत्र्ता के सामने अपनी प्रस्तुति को सकारात्मक बना सकते हैं।