नही पता जब आपने पहली बार मुझे देखा तो कैसा लगा होगा।।।।।। पर इतना यकीं हैं कि वो मुस्कुराहट दुनिया की सबसे कीमती मुस्कुराहट होगी।।।।
नही पता मैंने पहली बार क्या बोला।।।। पर जब आपने सुना होगा तो उसका एहसास ही अलग होगा।।।
नही पता जब पहला कदम रक्खा होगा तो कितनी बार डगमगाई होगी।।। पर जब आपकी उँगली थामी होगी तो हिम्मत तो जरूर आई होगी।।।।
नही पता पहला अक्षर क्या लिखा होगा।।।। पर जब आपने पढ़ा होगा तो गर्व अवर्णीय होगा।।।
बचपन से अब तक इतना प्यार दुलार दिया।।।।पर जब आपने हाथ छुड़ाया तो मेरा आसमा छिन गया।।।
पर..... रोती नही हूँ क्योंकि आपको मेरा रोना नही पसंद था।।। पापा का प्यार.... माँ का दुलार....
भाई की शरारते.... बहन की संजीदगी.....
रिश्ते आपमे और आपसे है.... थे..... और रहेंगे।। ।।।
Miss u always